माता-पिता ने किया अपनी ही बेटी का सौदा

Join Us

 घर पर रोज ग्राहक बुलाकर बेचते थे जिस्म, 14 साल की कच्ची उम्र में सेक्स रैकेट के दलदल में धकेला
भोपाल (आरएनएस)। राजधानी भोपाल से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिस घर में एक बेटी को प्यार, इज्जत और सुरक्षा मिलनी चाहिए थी, वहीं उसके अपने माता-पिता और रिश्तेदारों ने उसे सालों तक नरक जैसी जिंदगी दी। एक युवती ने अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 14 साल की उम्र से उसे जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया।जानकारी के मुताबिक युवती मध्य प्रदेश के एक ग्रामीण इलाके की रहने वाली है। उसके मुताबिक, जब वह महज 14 साल की थी, तभी मां-बाप और उसके दोनों मामा ने मिलकर उसे देह व्यापार में झोंक दिया। घर पर रोज ग्राहक बुलाए जाते थे और पैसों के बदले उसे उनके हवाले कर दिया जाता था। मना करने पर मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। इस नरक से गुजरते हुए भी युवती ने हिम्मत नहीं हारी। कठिन हालातों के बीच उसने किसी तरह 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। फिर कॉलेज जाने के बहाने घर से निकली और सीधे भोपाल पहुंच गई। यहां महिला थाने में पहुंचकर उसने पूरी कहानी बयां की।युवती ने माता-पिता और दोनों मामाओं पर बचपन से देह व्यापार कराने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की।
महिला थाने में मामला दर्ज कर माता-पिता और दोनों मामाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में स्नढ्ढक्र दर्ज की गई है। पुलिस जांच शुरू कर चुकी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Previous articleश्रीराम जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर हमारी सदियों की आस्था, संघर्ष और संकल्प का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next article2026 में होगी भारत-पाकिस्तान के बीच जंग, अमेरिकी थिंक टैंक का दावा