नर्मदापुरम। भारत पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष प्रभात पांडे द्वारा जानकारी दी गई की हाउसिंग बोर्ड में हनुमान मंदिर के पीछे स्थित पार्क में भारत पेंशनर्स समाज की बैठक यूएस श्रोती की अध्यक्षता एवं नरेन्द्र तिवारी तथा जेपी मालवी के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में 17 दिसम्वर को पेंशनर्स डे मनाने का निर्णय लिया गया। पेंशनर्स डे पर पेशनर्स एवं आम जनता के लिये स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। नेत्र रोग दंत रोग हड्डी एव ह्दय रोग विशेषज्ञ डाक्टर उपस्थित रहेंगे ब्लड प्रेशर, सुगर आदी की जांच नि:शुल्क होगी जन प्रतिनिधी उपस्थित रहेगें। बैंक अधिकारी बैंक से संबधित जानकारी देने हेतु एवं पेशनर्स की समष्याओ के निराकरण हेतु उपस्थित रहेगे। जन प्रतिनिधियों को पेशनर्स संघों द्वारा पेशनर्स की प्रदेश स्तरीय एवं स्थानीय मांगो का ज्ञापन दिया जायेगा। समस्त पेंशनर्स संघ एक साथ मिल कर पेंशनर्स डे मनायेगें। बैठक में गिरी मोहन गुरू नित्य गोपाल कटारें वाय एन शर्मा एल व्यास एमएल वर्मा हरि सिंह सोलंकी ओ पी चोरे पीडी मालवी एल एन मालवी ब्ही के दुबे अशोक कुमार गीता प्रसाद शर्मा के सी दुबे पीडी श्रोती पी डी धाकड जे पी यादव एमएल वर्मा बदन सिंह तोमर सीएस ठाकुर सियाराम यादव आदी उपस्थित रहे।






