नपा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Join Us

नागरिकों ने कर जमा करने में दिखाया रुझान

नपाध्यक्ष और सीएमओ ने किया निरीक्षण

नर्मदापुरम्। नगरपालिका कार्यालय परिसर में लगी नेशनल लोक अदालत में नागरिकों आज विशेष रूचि दिखाई। सुबह 9 बजे से देर शाम तक नागरिक अपने समस्त प्रकार के कर जमा करते रहे। इस दौरान करीब 65 लाख से अधिक का कर जमा किया गया। नेशनल लोक अदालत का निरीक्षण नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा किया गया। नागरिकों की संख्या को देखते हुए नगरपालिका परिसर में कर जमा करने टेबलों की संख्या बढ़ाई गई। नागरिकों को बैठने के लिए कुर्सियों की संख्या बढ़ाई गई। साथ ही पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। नपा के अन्य कर्मचारियों को सहायक कर्मचारियों के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए। समूची राजस्व शाखा की टीम सुबह से देर शाम तक कर जमा करने में लगी रही।

राजस्व शाखा के हरीश गोस्वामी ने बताया कि इस अवसर पर एआरआई ब्रजेश संवारे सुनील अवस्थी राजेश दीवान, दिलावर बेग, दाताराम सगर, रवि सूर्यवंशी, दुर्गेश सोनिया, मयंक चौबे, सिंकदर, हर्षिता नामदेव, योगेश पटले, गौरव वर्मा आदि उपस्थित थे।

Previous articleखरखेड़ी के नाव घाट और टिगरिया के बाजार घाट शीघ्र निर्माण के लिए पहल
Next articleभारत पेंशनर्स समाज की बैठक में पेंशनर्स डे मनाने का निर्णय लिया