बाघ की अंतरराष्ट्रीय महिला तस्कर भारत.चीन सीमा के पास पकड़ाई

Join Us

एमपी की टीम ने माइनस 7 डिग्री टेंपरेचर पर पकड़ा

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश में बाघों और पेंगोलिन के शिकार कर उनके अंगों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाली कुख्यात महिला तस्कर यांगचेन लाचुंगपा को आखिरकार 10 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। एमपी टाइगर स्ट्राइक फोर्स और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल के संयुक्त प्रयास से इस महिला तस्कर के पकड़े जाने पर मप्र के मुख्यमंत्री ने मप्र की टीम को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि अनेक स्थानों से तस्करों के द्वारा बाघों और पेंगोलिन के शिकार कर उनके अंगों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है। इसकी गोपनीय जांच जारी रहती है। लेकिन ये शातिर तस्कर हाथ नहीं आते हैं। हालाकि इसमें कुछ स्तर पर देश के ही अनेक लालची किस्म के स्वदेशी लोग तस्करों के गुप्तचर बनकर उनको शिकार करने का लिए सुविधा उपलब्ध कराते हैं। जिससे उनके होंसले बुलंद रहते हैं।

Previous articleशीत लहर ने ठिठुराया, अभी और बढ़ेगी ठंड
Next articleविराट कवि सम्मेलन आज