शीत लहर ने ठिठुराया, अभी और बढ़ेगी ठंड

Join Us

नर्मदापुरम (निप्र)। दिसंबर का प्रथम सप्ताह में ही ठंड तेज होती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड और जोर पकड़ेगी। अभी उत्तरी हवाओं का रूख और तेज होना बांकी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इन दिनों मौसम में ठंडक बढ़ती जा रही है लेकिन दोपहर के समय धूप का असर होने से तापमान कभी कम कभी ज्यादा हो रहा है। उन्होने बताया कि बीती रात का न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 7.2 और अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री रहा है। जो बीते दिनों से कम हुआ है। इस कारण ठंड जोर पकड़ रही है। इन दिनों रात बड़ी और दिन छोटे बने हुए हैं। उन्होने बताया कि उत्तरी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी का असर होने लगा है। उससे अभी और तापमान के कम होने का अनुमान है। उन्होने बताया कि वर्तमान में दक्षिण पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जिनकी गति धीमी है ये हवाएं 4 से 2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। शीत लहर का असर सुबह से लेकर दोपहर तक बना रहता है। जिससे ठिठुराने वाली शर्दी का असर तेज होने लगा है।

 

Previous articleबंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की योजना बना रहे थे अमित शाह, ममता बनर्जी का आरोप
Next articleबाघ की अंतरराष्ट्रीय महिला तस्कर भारत.चीन सीमा के पास पकड़ाई