नर्मदापुरम। विवेकानंद युवा मण्डल के संयोजक देवीसिंह राजपूत ने बताया कि मण्डल द्वारा ग्राम निमसाडिया के राधाकुंज ग्यान सागर इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रांगण में 06 दिसम्बर 2025 दिन शनिवार रात्रि 08 बजे से विराट कविसम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विवेकानंद युवा मण्डल के प्रांत अध्यक्ष प्रसन्न हर्णे द्वारा टीकाकरण व परिवार कल्याण कार्यक्रम के प्रति जागरूक महिलाओं और मेधावी छात्र-छात्रा ओं को सम्मानित किया जायेगा। कविसम्मेलन में कवि ब्रजकिशोर पटेल के संचालन में कवितापाठ करने बाले अन्य आमंत्रित कवि हैं:–अशोक त्रिपाठी (ओजस्वी कवि)नरसिंहपुर, नरेंद्र मिश्र धड़कन (गीतकार) चिरमिरी छत्तीसगढ, अरुण गढवाल (बुंदेली-मिठास) पिपरिया, शंकर बटोही (गीतकार) ऊंचाखेडा बुधनी,श्रीमती कीर्ति वर्मा (गीत-गजल) माखननगर, विजय बारूद (वीर रस) भोपाल, सुनील तन्हा (हास्य बम धमाका)करेली, सतीश शमी (गीत-गजल) पथरौटा,
और सुनील सांवला (आल्हा-फेम-हास्य ) नर्मदापुरम शामिल हैं। आयोजक प्रकाश चौरे संचालक राधाकुंज ग्यान सागर स्कूल ने काव्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर कविसम्मेलन का आनंद लेने का अनुरोध किया है।






