86 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
नर्मदापुरम/28,नवम्बर,2025/ नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा विधायक स्वेच्छानुदान निधि से नर्मदापुरम एवं इटारसी के 09 हितग्राहियों को केंसर उपचार, आर्थिक सहायता, चिकित्सा सहायता एवं शिक्षा के लिए 86 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की अनुशंसा पर श्रीमती सुनिता अहिरवार वार्ड क्रं. 18 आदर्श नगर नर्मदापुरम को चिकित्सा सहायता के लिए एवं श्री कृष्णकुमार सोनी निवासी वार्ड क्रं. 05 मेनरोड इटारसी को केंसर के उपचार के लिए क्रमश: 20-20 हजार रूपये, श्री कमल लालवानी निवासी वार्ड क्रं. 27 सिंधि कालोनी इटारसी को शिक्षा के लिए 15 हजार रूपये, श्रीमती सरोज मेहरा निवासी सोनासांवरी को केंसर के उपचार के लिए 10 हजार रूपये, श्री अमित कुमार भाट निवासी बालाजी मंदिर के पास इटारसी एवं श्रीमती मालती बाई निवासी शंकर मंदिर के पास सूरजगंज इटारसी को उपचार के लिए क्रमश: 05-05 हजार रूपये, श्रीमती शोभा यादव निवासी प्यासा नगर पुरानी इटारसी एवं श्रीमती सविता रैकवार निवासी पत्ती बाजार इटारसी को उपचार के लिए क्रमश: 04-04 हजार रूपये तथा श्रीमती रजनी बडकुर निवासी देहरी जुझारपुर को आर्थिक सहायता के लिए 03 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।






