सोहागपुर विधायक की अनुशंसा पर 18 हितग्राहियों हेतु 02 लाख 60 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी

Join Us

नर्मदापुरम/ सोहागपुर विधायक श्री विजय पाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्‍टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा विधायक स्‍वेच्‍छानुदान निधि से माखननगर, केसला एवं सोहागपुर के 18 हितग्राहियों को आर्थिक सहायता के लिए 02 लाख 60 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी की गई है।  जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोहागपुर विधायक श्री विजय पाल सिंह की अनुशंसा पर विधायक स्‍वैच्‍छानुदान निधि से माखननगर के 03 हितग्राहियों को क्रमश: 25-25 हजार रूपये, सोहागपुर/माखननगर एवं केसला के 04 हितग्राहियों को क्रमश: 20-20 हजार रूपये, सोहागपुर एवं माखननगर के 02 हितग्राहियों को क्रमश: 15-15 हजार रूपये, माखननगर के 06 हितग्राहियों को क्रमश: 10-10 हजार रूपये तथा माखननगर के ही 03 हितग्राहियों को क्रमश: 05-05 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति प्रदान की गई है।

Previous articleनर्मदापुरम विधायक की अनुशंसा पर 09 हितग्राहियों हेतु
Next articleरविवार को लग रहा है नेत्र परीक्षण शिविर