हॉकी फीडर सेंटर, इटारसी में चयन ट्रायल का आयोजन 3 दिसंबर 2025 को

Join Us

नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम जिले के इटारसी स्थित गांधी मिनी स्टेडियम में 3 दिसंबर 2025 को सुबह 9 बजे हॉकी चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल नर्मदापुरम इटारसी हॉकी फीडर सेंटर के लिए बालक‑बालिकाओं का चयन करने हेतु आयोजित किया गया है तत्‍संबंध में जिला खेल और युवा कल्‍याण अधिकारी नर्मदापुरम ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी की आयु 8 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। चयनित खिलाड़ी को स्टॉम्प पर बोनोफाइट देना अनिवार्य होगा। तथा 2 पासपोर्ट‑साइज़ फोटो, आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र (प्रत्येक की दो प्रतियां) साथ लाना अनिवार्य है।

Previous articleग्रीन डेस्टिनेशन्स सर्टिफिकेट एवं अवार्ड कार्यक्रम कार्यशाला का हुआ समापन
Next articleनर्मदापुरम विधायक की अनुशंसा पर 09 हितग्राहियों हेतु