गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस को राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया जाए- अरूण दीक्षित

Join Us

सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

नर्मदापुरम। स्थानीय नेहरू पार्क में सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच के सदस्यों ने उपस्थित होकर सिख समाज के 50 में तेग गुरुबहादुर जी को शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें केएन त्रिपाठी, लखन रघुवंशी, डॉक्टर मोहम्मद आदिल फ़ाज़ली, डॉ सुरेंद्र जीत सिंह, अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त किए। अरुण दीक्षित ने कहा कि जिस धर्म के लिए गुरु तेग बहादुर जी ने अपने प्राणों का बलिदान दिया आज वही धर्म उन्हें भूलता जा रहा है सरकार को चाहिए कि उनके शहीदी दिवस को राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित करें गोष्ठी में महेश शर्मा रमेश गोप्लानी मोहम्मद अकरम खान ओपी तिवारी ओम प्रकाश मालवीय किरण शर्मा जय वाला निगम सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Previous articleअजाक्स के नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष की अमर्यादित टिप्पणी से सर्व ब्राह्मण समाज एवं करणीसेना खपा
Next articleआज कांग्रेस मनाएगी संविधान दिवस