आज मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
नर्मदापुरम। सर्व ब्राह्मण समाज एवं करणीसेना अजाक्स के नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष की अमर्यादित टिप्पणी से खपा हैं। आज बुधवार को दोपहर 1 बजे कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अजाक्स के नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा सार्वजनिक मंच से ब्राह्मण समाज की बेटियों के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की गई है। इससे ब्राह्मण समाज आहत होने के साथ नाराजगी व्याप्त है। सर्व ब्राम्हण समाज में उनकी बेतुकी टिप्पणी से अत्यधिक आक्रोश है। प्रशासन में रहते हुए इस तरह एक अधिकारी द्वारा घिनौनी टिप्पणी करना उनकी घृणित मानसिकता का परिचय देती है। ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री से आग्रह करेगा कि उक्त अधिकारी के विरुद्ध तुरंत एफआईआर दर्ज कर पद से हटाया जाए तथा सख्त हिदायत दी जाए कि आगे से इस तरह किसी भी अधिकारी द्वारा या संगठन द्वारा इस तरह की टिप्पणी न की जाए। सर्व ब्राह्मण समाज नर्मदापुरम द्वारा सामाजिक बंधुओं से आग्रहपूर्वक निवदेन किया गया है बुधवार को दोपहर 01 बजे पीपल चौक प्रशांत दुबे चौक पर एकत्रित होकर ज्ञापन देने के लिए सम्मिलित हों।






