नर्मदापुरम। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय के नेतृत्व में संविधान दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय के सामने स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया जाएगा। कांग्रेस के धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा व नगर पालिका में प्रतिपक्ष नेता अनोखे राजोरिया ने कांग्रेसियों से आग्रह किया है कि समय पर रामजीबाबा के पास स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर उपस्थित होने का कष्ट करें।






