नर्मदापुरम। नर्मदा तट के घाटों पर मछलियों का सरेआम शिकार किया जा रहा है। आए दिन कई लोग मिल कर मछलियां मार रहे हेैं। प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नपा ने पूर्व में नर्मदा तट पर प्रदूषण को मुक्त करने के लिए घाटों पर मछलियों का शिकार करने पर रोक लगा दी थी। यदि कोई मछली मारते हुए घाट या उसके आसपास दिखता तो उस पर कार्रवाई की जाती थी। लेकिन अब कुछ माहों से शिकार करने वालों के होसलें बुलंद होते जा रहे हैं। ये लोग मां नर्मदा की जलधारा में डोंगे में जाल रख कर सामूहिक रूप से खुलेआम शिकार कर रहे हैं। इसी के साथ कोरी घाट और सर्किट हाउस के पास वाले घाट के पास भी डोरी डाल कर बेखौफ होकर मछलियों काे मार रहे हेैं। हर दिन बड़ी मात्रा में मछलियां मारी जा रही हैं। जिससे भी मां नर्मदा के प्रदूषण को रोेेकने में पूरी तरह सफलता नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में नपा के पार्षदों ने भी सीएमओं से नर्मदा के तट पर मछलियों को मारने पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। पार्षद प्रकाश शर्मा ने कहा कि विवेकानंद घाट पर कुछ लोग पहले चुपचाप मछलियां मारते थे। लेकिन अब ये लोग सरेआम मछली मार रहे हैं। जिससे नर्मदा में प्रदूषण बढ़ने में कमी नहीं हो पा रही है। इसी प्रकार सेठानी घाट पर हर दिन स्नान करने वाले लोगों ने कहा कि मां नर्मदा में प्रदूषण रोकने के लिए पूर्व में कछुए और अन्य जीवों के साथ मछिलयों का अहम राेल होता था लेकिन जब से बड़ी मात्रा में मछिलयां मारी जाने लगी इससे भी प्रदूषण बड़ता जा रहा है।






