राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा

Join Us

नर्मदापुरम। कलेक्ट्रेट कार्यालय में शनिवार को एडीएम राजीव रंजन पांडे को एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम दिया गया। ज्ञापन में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजीव गौर ने बताया की वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में 50 में से 42 सीटें गैर हिंदू छात्रों को दिए जाने पर राष्ट्रीय बजरंग दल आपत्ति दर्ज करता है तथा ज्ञापन में राजपाल के विरुद्ध हस्तक्षेप की मांग करता है। ज्ञापन देने वालों के नाम राजीव गौर गजेंद्र राव अमित गौर हरि नारायण यादव अजय दुबे श्रीलाल गौर एवं रामशंकर लौवंशी आदि शामिल रहे।

Previous articleकथकनृत्य, लोकनृत्य, रूपसज्जा मेकअप कार्यशाला का समापन
Next articleघाटों पर मछलियां,मारने पर नहीं हो प्रभावी कार्रवाई