कथकनृत्य, लोकनृत्य, रूपसज्जा मेकअप कार्यशाला का समापन

Join Us

नर्मदापुरम। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के रैपेट्री अनुदान अंतर्गत कथकनृत्य, लोकनृत्य, रूपसज्जा ;मेकअप की कार्यशाला 17 से 22 नवंबर तक आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन साथी जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति नर्मदापुरम द्वारा किया गया। इसमें स्कूल के छात्र छात्राओं को शास्त्रीय नृत्य कथक की विधिवत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही लोकनृत्य एवं रूपसज्जा के बारे में भी विस्तार से सिखाया गया । त्रिदेवाशीष नृत्य एवं नाट्य एकेडमी लखनऊ से आमंत्रित प्रशिक्षक तनुजा ओली सनवाल अवंतिका शर्मा एवं नीलम जोशी विधिवत प्रशिक्षण दिया । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम के सहयोग से विद्यालय परिसर में की जाने वाली इस कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय संस्कृति शास्त्रीय नृत्य लोकनृत्य एवं रूपसज्जा ;मेकअप में छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित करना था। लखनऊ से आमंत्रित अतिथि तनुजा से इस विधाओं में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन भी दिया। सभी प्रशिक्षकों का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया तथा प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य विद्या भारती मध्य भारत प्रांत मनोहर व्यास विद्यालय प्राचार्य शुभम चौहान समस्त शिक्षकगण एवं छात्र.छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous articleबसों के जंक्शन नर्मदापुरम में बस के एजेंटों की गुंडागर्दी चरम पर
Next articleराष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा