नर्मदापुरम। सनराइज स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस और गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल में चार दिन चले बाल दिवस कार्यक्रम का समापन बाल मेले के रूप में हुआ। जिसमें सांसद दर्शन सिंह चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को साइंस एग्ज़ीबिशन और बाल मेले का आयोजन हुआ। सांसद श्री चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनराइज स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस और गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मेरा मन प्रसन्न हो गया। बच्चों के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ये दोनों ही स्कूल बच्चों के भविष्य के लिए बहुत बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं। वे आगे भी जब जब बुलायेंगे में जरूर आऊंगा। सांसद श्री चौधरी ने बच्चों के साथ समय बिताया एवं मेले का उद्घाटन किया साथ ही अपने पैसों से मेले में ख़रीददारी भी की। डायरेक्टर अभिषेक दुबे ने सभी अतिथियों, पैरेंट्स और बच्चों का आभार व्यक्त किया।






