जिले के टॉपर सौम्य चौरे को 11,000 रुपए की राशि प्रदान कर सम्मानित किया
नर्मदापुरम। श्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को बालमेले का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिले के मेधावी छात्र सौम्य चौरे का सम्मान रहा। जिन्हें नर्मदापुरम जिले में टॉप करने पर स्कूल की ओर से 11,000 रुपए का पुरस्कार एवं सम्मान.पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञान मेला एवं बाल मेले में विद्यार्थियों ने खान.पान, कला, खेल, विज्ञान और मनोरंजन से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगाए। पूरे परिसर में उत्साह, रचनात्मकता और बच्चों की ऊर्जा देखने लायक थी। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और स्कूल द्वारा ऐसे आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड अध्यक्ष एमएम राजपूत तथा श्रीमती महिमा गौर ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। समापन स्कूल प्राचार्य एमएम गौर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। जिसमें उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखेगा।






