भोपाल (संदीप पंडा)। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्कूलों में बालदिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल मेले सहित अन्य आयोजन भी हुए। इसी क्रम में Eternity School of excellence में संस्था द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन कर पूर्व प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विशिष्टगण उपस्थित रहे। मेले का आयोजन स्कूल की संचालिका व प्राधानाचार्या श्रीमती खुशबू जी एवं स्टाफ निशा जी, दीपिका जी,दीपा जी, गुलनाज़ जी, साजिदा जी, कृष्णा जी, छाया जी, नीता जी, निधी जी, प्रियंका जी, प्रियांशी जी, राखी जी, शैलजा जी, कुन्ती जी द्वारा किया गया। जिसमें ब‘चों द्वारा ढोकला, लिट्टी, अप्पे, फ्रेंच फ्राइज, टॉफी, चिक्की, गुलाब जामुन, चिप्स, बडा पॉव, मिर्ची पकोडा, चाउमीन, इडली सांभर, भेल, फ्रूट चाट, पानी पुरी, बर्गर, आलू बड़ा एवं फ़ास्ट फ़ूड आदि व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। जिसमें अभिभावकों ने वहां पहुंचकर हर स्टॉल पर व्यंजनों का स्वाद लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर स्कूल की प्राधानाचार्या श्रीमती खुशबू जी ने कहा कि किसी भी देश के भविष्य की नींव उसके देश के ब‘चे होते हैं। जितना उन्हें हम आज मजबूत करेंगे उतना ही आगे चलकर वह अपने बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे। साथ ही स्कूल में बाल महोत्सव को लेकर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें ब‘चों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान जिन बच्चों ने भाग लिया उनमें प्रथम कक्षा के कृष्णा, विराज, शौर्य,तानवी, द्वितीय कक्षा के सिद्धार्थ, तृतीय कक्षा के कुणाल, मीना, शिवांश, गगन, माही, आराध्या, चतुर्थ कक्षा के, चित्रांश्री, रक्षा, खुशबू, वेदिका, राहुल, आरूष, सिमरन, संस्कृति, आयुषी,वर्णिका, निहारिका, अंजल, मानू छठवीं कक्षा के कपिल, मयंक, जय, सातवीं कक्षा के शुभम एवं आठवीं कक्षा के सत्यम व आराध्य है।








