सीहोर। मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के तत्वाधान में उज्जैन में आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीहोर मास्टर्स गेम्स के खिलाडिय़ों ने कई खेलों में भाग लेकर पदक जीते। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने आर.ए.सिद्दिकी हॉकी कोच के सहयोग से प्रतियोगिता में भाग लिया। सीहोर मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन की सचिव अफशा सिद्दिकी ने बताया कि मास्टर्स गेम्स उन खिलाडिय़ों को खेलने का मौका देता है, जो किसी भी कारण से जीवन में खेलने का सपना पुरा नही कर पाते हैं। मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में 30 से 100 साल तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं और राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय स्तर तक जा सकते हैं। पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को मास्टर्स गेम्स सीहोर के संरक्षक डॉ.अनीस खान, सचिव अफशा सिद्दिकी, वरिष्ठ समाजसेवी राके श राय, खेल अधिकारी रूबीका दीवान एवं हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव गुजराती, सचिव एवं कोच आर.ए.सिद्दिकी, संरक्षक अखिलेश राय, समाजसेवी शमीम अहमद सहित सभी खेल संगठनों ने बधाई दी है।







