23 नवंबर को शिवानी मैरिज गार्डन गाडरवारा रोड नयाखेड़ा बनखेड़ी में होगा भव्य आयोजन
बनखेड़ी। श्री सत्य साई सेवा समिति बनखेड़ी द्वारा गत दिवस 24 घंटे के ग्लोबल अखंड भजन हीरालाल कुशवाहा के निवास स्थान स्टेट बैंक रोड बनखेड़ी में आयोजित किया गया। जिसमें बनखेड़ी विकासखंड के अनेक ग्रामों अतिरिक्त खापरखेड़ा ,पिपरिया एवं रायसेन जिले के कानीवाड़ा बाग पिपरिया सर्रा उदयपुरा के सदस्य सम्मिलित हुए। श्री सत्य साई बाबा के इस धरा पर अवतरण के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी जन्मोत्सव में श्री सत्य साई सेवा समिति बनखेड़ी द्वारा 23 नवंबर को शिवानी मैरिज गार्डन गाडरवारा रोड नयाखेड़ा बनखेड़ी में एक विशाल कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा जिसमें भजन एवं बाल विकास के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम 100 नारायण को कंबल वितरण एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। जन्म शताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष में साई जन्म उत्सव पखवाड़ा 9 नवंबर से प्रारंभ होकर 23 नवंबर तक चलेगा जिसमें श्री सत्य साई सेवा समिति बनखेड़ी के सदस्य संध्याकाल 7 बजे से अलग.अलग ग्रामों में जाकर भजन करेंगे एवं साई संदेश पहुंचाएंगे समिति द्वारा भ्रमण किए जाने वाले गांवों में प्रमुख रूप से जोगीवाडा नगवाड़ा, दहलवाडा, बिछुआ, मछेरा कला राजथरी कढैया, वाचावानी, बनवारी समनापुर ढैनी आदि ग्राम सम्मिलित हैं।






