खोकसर में एसआईआर के संबंध में हुर्ह बैठक

Join Us

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती शुक्ला व भाजपा नेता हुए शामिल

डोलरिया। नर्मदापुरम। नर्मदा तट स्थित ग्राम खोकसर में बुधवार कोे एसआईआर के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश गौर, मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण परिहार, मण्डल महामंत्री सुनील चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता तेजराम गौर, कुर्मी समाज के युवा जिला अध्यक्ष देवकीनंदन गौर, योगेश यादव, मुकेश गौर, दीपक राठौर, रूपचंद गौर, राजू चौरे रामकरण कीर, ग्राम खोकसर के बीएलओ बृजेश साहू टिगरिया बीएलओ नितिन परिहार आदि अनेक जनप्रतिनिध व क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मां नर्मदा के अनन्य भक्त ब्रम्हाऋषि श्री गौरीशंकर जी महाराज की सचेत प्रसिद्ध समाधि स्थल की पूजा अर्चना की गई। ग्राम पंचायत खरखेड़ी की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी रामविलास गौर एवं पंच श्रीमती अनीता गुलाबसिंह गुर्जर द्वारा जिलाध्यक्ष श्रीमती शुक्ला एवं उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आभार वरिष्ठ भाजपा नेता विनय गौर द्वारा किया गया।

Previous articleबिजली की अघोषित कटौती कर रही परेशान
Next articleश्री सत्य साई सेवा समिति बनखेड़ी द्वारा ग्लोबल अखंड भजन का आयोजन