नर्मदापुरम। बिजली की बार बार हो रही अघोषित कटौती से शहर के नागरिक परेशान हेै। बुधवार को दिन में दो तीन बार और शाम के बाद दो बार बिजली की अघोषित कटौती हुई। दिन में तो कोई विशेष फर्क नहीं पड़ा। लेकिन शाम के समय कटौती से लोग ज्यादा परेशान हुए। जिससे अनेक व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हुअा।






