:::: दैनिक क्षितिज किरण की खबर का असर:::
प्रतिपक्ष नेता ने अध्यक्ष को लिखा था पत्र
दैनिक क्षितिज किरण नेे प्राथमिकता से उठाया था मुद्दा
नर्मदापुरम। दैनिक क्षितिज किरण समाचार पत्र के माध्यम से निरंतर शहर की जायज समस्याओं को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया जा रहा है। साथ ही उन समाचारों को संबंधितों की जानकारी में भी लाया जा रहा है। जिससे कि समस्याओं का समाधान हो सके। बुधवार को ही आदमगढ़ रेलवे पुलिया के नीचे बारिश के पानी भरे होने तथा नागरिकों के यहां आने जानेे में हो रही समस्या को जो कि नगर पालिका में प्रतिपक्ष नेता अनोखे राजोरिया द्वारा नपाध्यक्ष नीतू यादव को पत्र लिखा गया था। इस समस्या को दैनिक क्षितिज किरण के द्वारा जनहित में प्राथमिकता देते हुए तत्परता से प्रकाशित किया गया। साथ ही इस समस्या मूलक खबर को नपाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि व नपा के जबावदार अधिकारिेयों को भी अवगत कराया गया। जिस पर नगर पालिका ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार को ही नपा के अमले को उस स्थान पर पहुंचा कर समस्या के समाधान का प्रयास किया।
नगरपालिका टीम द्वारा नगर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए समय.समय पर विशेष अभियान चलाया जाता है। उसी तारतम्मय में नगरपालिका की टीम आदमगढ रेलवे पुलिया के नीचे नाले की साफ सफाई करने के लिए जेसीबी सहित नपा के कर्मचारी पहुंचे। पुलिया के नीचे बारिश के पानी रहने से वहां बड़ी मात्रा में झाड़ियों पनप गई तथा कचरा ठस गया था। इस गंदगी को साफ किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस रेलवे पुलिया के नीचे से पूर्व में यातायात जारी रहता था। वाहन भी निकलते थे। लेकिन बारिश के दौरान यहां पर पानी भरा रहने से लोगों का आना जाना बंद हो गया था। वर्षा के बाद जहां से कुछ रास्ता साफ हुआ था वहां से जैसे तैसे लोग निकल पा रहे थे। लोगों की मांग थी कि इस स्थान पर विशेष अभियान चलाया जाए। वरिष्ठ पार्षद प्रतिपक्ष नेता अनोखे राजोरिया ने इस मुद्दे को नपाध्यक्ष को पत्र लिखा। दैनिक क्षितिज किरण ने इस समस्या को सचित्र प्रकाशित किया। नपा ने संज्ञान लेकर समस्या की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सफाई की है।






