भोपाल (संदीप पंडा)। राजधानी के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ विगत गुरूवार को किया गया। स्वर्णिम भारत फाउंडेशन के तहत शुरू हुआ यह मेला 10 दिनों तक अर्थात 14 नवंबर तक चलेगा। उक्त मेले का आयोजन स्वदेशी सामानों को बढावा मिले जिसके तहत आयोजित किया गया है। परन्तु मेले में चाईनीज सामानों ने अपना कब्जा जमा रखा है, जिससे स्वदेशी सामान लेने पहुंचे लोग काफी आक्रोशित नजर आयें। हालांकि उक्त मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत संघचालक अशोक पांडेय शामिल हुए, वहीं विधायक हुजूर रामेश्वर शर्मा, प्रांत संयोजक श्रीकांत बुबौलिया, अखिल भारतीय सह-समन्वयक जितेंद्र गुप्त, क्षेत्र संयोजक सुधीर दाते, और दौलत राम इंडस्ट्रीज के सीपी शर्मा उपस्थित हुए थे।
मेले में आये व्यक्ति ने बताया….
हमें पता चला कि हमारे भोपाल में स्वदेशी मेला आयोजित किया गया है जिसे देखने के लिये मैं अपने परिवार के साथ आया हूं लेकिन स्वदेशी के नाम पर अधिकतर स्टॉलों में चाईनीज सामानों की भरमार है, जिसे देखने के बाद कुछ निराशा हुई है।
धर्मेन्द्र शर्मा
भोपाल, निवासी








