किसानों के दर्द को देखते हुए भाजपा में गए युवाओं की कांग्रेस में वापिसी
बनखेड़ी। ठैनी निवासी राजेंद्र चौधरी एवं भैरोपुर निवासी दुर्गेश पटेल कांग्रेस परिवार के संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम पचमढ़ी में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी मैं पुनः कांग्रेस में शामिल हुए। दोनों युवा नेताओं ने लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ज्वाइन करली थी परंतु प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों और खाद के लिए परेशान हो रहे किसानों के दर्द को देखते हुए दोनों ने पुनः कांग्रेस में शामिल होकर किसानों के हित के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, संजू शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डन पांडे, राजा पलिया, राजेंद्र शर्मा, खेल किशोर चौधरी, आनंद पलिया, श्रीमंत पटेल संजू शुक्ला, इंद्रजीत पटेल पंकज प्रजापति आदि ने उनके पुनः कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया एवं बधाई व शुभकामनाएं दीं।
सांसद के ग्रह क्षेत्र में ये क्या हो रहा है?
इस तरह भाजपा में पहुंचे हुए युवाओं के द्वारा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी होने पर तरह तरह की चर्चाओं का दौर चल पड़ा है। कहा जा रहा है कि क्षेत्र के सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के ग्रह क्षेत्र में लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में पहुंच रहे हैं। ये क्या हो रहा है?






