टीम डीएसएल और फेयरनेस फांल्कन के बीच खेला गया मैच

Join Us

दमोह,जबेरा विधानसभा के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के ग्रह ग्राम नोहटा में स्थित रानी अवंतीबाई लोधी परिसर में मंत्री के द्वारा कराया जा रहे है एनपीएल टू प्लास्टिक बाल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम डीएसएल और फेयरनेस फांल्कन के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला जिसमें जिसमें फाल्कन ने बाजी मारी एक समय जीत की और अग्रसर डीएसएल अंतिम ओवर में बिखर गई जिससे हर का सामना करना पड़ा मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फाल्कन टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 80 रन बनाए जिसमें डीएसएल टीम की ओर से गेंदबाज लक्ष्मण यादव ने तीन विकेट, प्रवीण तोमर ने दो विकेट, एवं रत्नेश लोधी ने एक विकेट झटके। बल्लेबाजी करने उतरी टीम डीएसएल 69 रन ही बना सकी वरुण सिंह लोधी ने 41 रनों की पारी खेली। इस मैच में प्रियांशु लोधी विदेशी बल्लेबाज 19 रन एवं एक विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।
इस अनोखे आयोजन का शुभारंभ 2 नवंबर को किया गया था जिसमें 24 टीमों ने भाग लिया और आईपीएल की तर्ज पर ऑनर बनाए गए। जिसमें विदेशी प्लेयरों के रूप में प्रत्येक टीम में दो खिलाड़ियों को खिलाना अनिवार्य तय किया गया जो जबेरा विधानसभा के निवासी हो। एवं अन्य खिलाड़ी ग्राम पंचायत नोहटा के रहेंगे इस टूर्नामेंट में आठ ओवरों का मैच जिसमें नौ खिलाड़ी खेल सकते हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन मंत्री श्री लोधी के निर्देशन में किया जा जिसके संरक्षक उनके अनुज नितेन्द् सिंह की अगवाई में बनाई टीम सहयोग कर रही है। ग्राउंड में एक वीआईपी बॉक्स भी बनाया गया है जिसमें प्रत्येक दिन अतिथि पहुंचते हैं।

Previous articleसंस्कारधानी में आज पटवा समाज का समागम
Next articleयुवा कांग्रेस में होगा नई ऊर्जा का संचार : अमित