लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू होंगे शामिल
जबलपुर । श्री पटवा समाज समिति जबलपुर द्वारा आज अग्रसेन कल्याण मंडपम ने विशाल पटवा समाज परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । इस परिचय सम्मेलन में पूरे देश से पटवा समाज के व्यक्तियों का समागम होगा जिसने लगभग 3000 से अधिक व्यक्तियों के आने की संभावना है । श्री पटवा समाज समिति जबलपुर समाजिक उत्थान में निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में संस्कारधानी जबलपुर में आज आयोजित होने वाले सम्मेलन में पटवा समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय के अतिरिक्त धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, शिक्षा, खेल आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले सामाजिक व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा ।
लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू होंगे शामिल पटवा समाज परिचय सम्मेलन में लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं जबलपुर महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू भी शामिल होंगे ।
राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी होंगे शामिल आज आयोजित हो रहे सम्मेलन में मुंबई से अखिल भारतीय पटवा वैश्य महासभा समाज के अध्यक्ष दयाशंकर पटवा, प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत पटवा, संरक्षक गोकुल पटवा के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहकर समाजिक उत्थान के दृष्टिगत आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे ।
300 से अधिक युवाओं का होगा परिचय पटवा समाज समिति जबलपुर के अध्यक्ष डी.के. रतनेर ने बताया की आज आयोजित होने वाले सम्मेलन में लगभग 300 युवाओं का परिचय कराया जाएगा जिससे कि उन्हें जीवनसाथी के चयन में मदद होगी एवं समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों एवं बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा ।








