अमित सोनकर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष निर्वाचित
जबलपुर/मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है जिसमें जबलपुर के अमित सोनकर ने जिला उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
नव निर्वाचित उपाध्यक्ष अमित सोनकर ने सहयोगियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत युवाओं के उत्साह, संगठन के प्रति समर्पण और कांग्रेस विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा की प्रतीक है।
यह जीत मेरी नहीं, बल्कि हर उस कार्यकर्ता की है जिसने संगठन की मजबूती के लिए तन, मन, धन से योगदान दिया। मैं पार्टी के सिद्धांतों पर चलते हुए युवाओं की आवाज़ को बुलंद करता रहूंगा
अमित को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर युवा कांग्रेस के रिज़वान अली कोटी,सागर शुक्ला, रिंकू बदलानी, बादल पंजवानी,अदनान अंसारी, शफी खान,एजाज़ अंसारी सहित अन्य ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है।








