शहर की सीमा से कियाबाहर
नर्मदापुरम्। नगर में बेसहारा पशुओं की धमा चौकड़ी से मुक्ति दिलाने के लिए नगरपालिका का हांका दल लगातार कार्रवाई कर रहा है। हांका दल द्वारा गुरूवार को 27 पशुओं को नगर सीमा से बाहर किया है। हांका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर शहर में विचरण करने वाले पशुओं को नगर सीमा से बाहर किया जा रहा है। बुधवार एवं गुरूवार को हांका दल द्वारा कोठी बाजार, स्व. प्रशांत दुबे पीपल चौक, मालाखेड़ी, कालिका नगर से 27 सांडों को पकड़कर नगर सीमा से बाहर किया गया। हाका दल में दिलीप, मुकेश, शिवम, तरूण, मोहन, अभिषेक, प्रेम लश्करी आदि कर्मचारी द्वारा घेरा डालकर पशुओं को पकड़कर नगर सीमा से बाहर किया गया।






