ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमेन राजिंदर गुप्ता ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ

Join Us

नर्मदापुरम। बुदनी। पंजाब से निर्विरोध निर्वाचित राजिंदर गुप्ता ने राज्यसभा की शपथ ली है। श्री गुप्ता जो कि उद्योग जगत के जाने.माने नाम हैं और ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन हैं, को औपचारिक रूप में राज्यसभा का सांसद बनाया गया। शपथ ग्रहण समारोह गुरूवार को नई दिल्ली में संपन्न हुआ। जिसमें उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने राजिंदर गुप्ता को सांसद पद की शपथ दिलाई। उन्होंने पंजाबी भाषा में शपथ ली। जोकि उनकी मातृभाषा है। यह सीट पंजाब राज्य से खाली हुई थी और श्री गुप्ता को यहाँ से निर्विरोध चुना गया है। उन्होंने कहा है कि वे अपने अनुभव का उपयोग पंजाब के विकास, उद्योग.क्षेत्र और रोजगार के अवसर बढ़ाने में करेंगे।

Previous articleहांका दल ने विभिन्न क्षेत्रों से पकडे 27 बेसहारा मवेशी
Next articleबनखेड़ी में डबल लॉक का हुआ शुभारंभ