नर्मदापुरम। वरिष्ठ भाजपानेत्री श्रीमती प्रेमलता जय सिंह तोमर ने वार्ड क्रमांक 13 में पहुंचकर संबंधित पार्षद पूजा अर्पित मालवीय, धर्मेंद्र जाट, ठेकेदार माखन, युवा व्यवसायी अमित तोमर की उपस्थिति में क्षेत्रवासियों की जल निकासी और सड़क सुरक्षा की समस्या जो स्थानीय लोगों का सिरदर्द बन गई थी और उसका समाधान करवाया। समस्या के समाधान होने पर नागरिको ने आभार व्यक्त किया है।






