इंदौर में गहरी खाई में गिरी यात्री बस: दर्दनाक हादसे में 3 की मौत, सीएम डॉ मोहन ने जताया दुख, 2-2 लाख रुपए मुआवजे का किया ऐलान

Join Us

भोपाल/इंदौर,(आरएनएस)। इंदौर के महू में सोमवार रात एक यात्री बस के खाई में गिरने से 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना पर सीएम डॉ मोहन यादव ने संवेदना जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक हादसा भेरूघाट पर हुआ जब बस एक कार से टकरा गई, जिसके बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गए।बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में तीन दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। दुर्घटना में दो महिला समेत 3 यात्री की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं। ओंकारेश्वर से इंदौर आ रही बस में फंसे यात्रियों को क्रेन की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म-पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस हादसे में तीन नागरिकों की मौत होना अत्यंत पीड़ादायक है। मृतक परिवारों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिसमें निशुल्क चिकित्सा की व्यवस्था शामिल है।

Previous articleदिल्ली-एनसीआर में सांस लेना हुआ मुश्किल, पूरे हफ्ते रहेगी तापमान में गिरावट
Next articleकोल्ड्रिफ कफ सिरप केस में आरोपी डॉक्टर की पत्नी गिरफ्तार