सर्व धर्म एवं व्यापारियों की बैठक में एकमतेन निर्णय
सिख समाज ने किया अभिनन्दन
जबलपुर/श्री गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा माढ़ाताल में सिख समाज द्वारा आयोजित बैठक में शामिल हुए नगर के समस्त धर्मों और संस्थाओं तथा व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकमतैन निर्णय लिया कि समस्त नगरवासी मिलजुलकर गुरुनानक जयंती मनाएंगे और परस्पर समन्वय के साथ पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान साहब प्रताप सिंह विरदी एवं सभा द्वारा बैठक में शामिल सर्वश्रीकैलाश चन्द्र जैन, अध्यक्ष, जैन पंचायत सभा, संदीप जैन, समरसता सेवा संगठन, राजेश रोहरा, जयराज खत्री, नीरज अग्रवाल एक अग्रवाल सभा, राजकुमार चावला, धर्मेन्द्र असरानी, मालवीय चौक व्यापारी कोषाध्यक्ष, गिरीश वासल्य, रवि वासवानी, भाजपा, राजेश चंडोक, चंडोक मशीनरी, विक्रम परवार जैन, कचनार सिटी तथा प्रवीण कुमार जैन, गंजीपुरा संघ आदि को शाल एवं श्रीफल प्रदान कर अभिनंदित किया । महासचिव सुखबिंदर सिंह रील ने आभार व्यक्त किया । इस दौरान प्रशासक एम एस नागी सहित गुरुपर्व समिति केपदाधिकारीगण
एवं सदस्य उपस्थित रहे ।








