प्रसंग का दीपावली मिलन रहा आकर्षण का केंद्र

Join Us

प्रसंग की महिला काव्य गोष्ठी में सजी दीपों से रंगोली

अंधकार को हर लेता है, है ये दीप दिवाली का जैसे गीतों से सजी शाम

प्रसंग अंतरराष्ट्रीय मंच के तत्वाधान में मंचदीप , श्री रामलीला समिति गढ़ा ,विज़न जबलपुर,जानकी रमण महाविद्यालय , शब्दरथ,साहित्य संसार, काव्य कलश एवं सजल इकाई जबलपुर की सहभागिता से महिला काव्य गोष्ठी एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने रंगो एवं फूलों से आकर्षक रंगोली सजाकर दीप मालिका से दीपोत्सव मनाया। नगर की सभी संस्थाओं से महिलाओं ने दीपावली मिलन पर शानदार काव्य पाठ किया। आयोजन में नगर के 11 श्रेष्ठ उद्घोषकों को सम्मानित किया गया,आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमती रचना त्रिवेदी, अध्यक्ष डॉ चंद्रा चतुर्वेदी,डॉ.अनामिका तिवारी, डॉ अरुणा पांडे, श्रीमती मीना भट्ट रहीं ,वरिष्ठ उद्घोषकों में सावनी राजू,दीपक तिवारी, अमित परनामी,राहुल बोस, भूपेंद्र उपाध्याय, मेघा तिवारी, अमित जैन, राशिद राही, रंजीत राय,अजय मिश्रा सहित नगर के श्रेष्ठ उद्घोषकों का सम्मान किया गया, मुख्य अतिथि डॉ चंद्रा चतुर्वेदी जी ने कहा कि संस्थापक इंजी.विनोद नयन नगर के सर्वश्रेष्ठ उद्घोषक हैं, अतः उनका भी सम्मान होना चाहिए।डॉ चंद्रा चतुर्वेदी एवं अतिथियों द्वारा इंजी. विनोद ‘नयन का विशेष सम्मान किया गया,इस अवसर पर महिला काव्य गोष्ठी में डॉ.गीता पांडे, शशि सिंह परिहार, तरुणा खरे, प्रीति नामदेव भूमिजा, भारती दुबे, आकांक्षा गुप्ता, विनीता पैगवार विधि, इंदु सिंह कंचन, स्मिता नामदेव, दीपिका गुप्ता, ज्योति, डॉ संध्या पाठक, डॉ अंबर प्रियदर्शी, रजनी कटारे, डॉ छाया सिंह,प्रभा श्रीवास, शोभा अवस्थी,कृष्णा राजपूत, तृप्ति त्रिवेदी डॉ अंकिता नेमा डॉ शोभा सिंह, लता गुप्ता, प्रियंका पांडेय, रेखा खरे, भारती दास, श्रीकांता अवस्थी,संगीता दुबे, सीमा गुप्ता, डॉ संध्या उपाध्याय, अपेक्षा तिवारी,रिचा खरे,किरन दुबे, किशोरी मिश्रा, राजश्री सोनी, शिवानी तिवारी,आभा खरे, प्रीति शुक्ला,पूजा ठाकुर, रंजना सिंह, अदिति तिवारी, आरती गौर, दिशा त्रिपाठी, संचिता गौतम, कंचन मिश्रा, अंकिता पांडे, नेहा दुबे आदि ने दीपावली से संबंधित रचनाओं का काव्य पाठ किया, नगर की अन्य संस्थाओं में मंच दीप के संस्थापक मथुरा जैन उत्साही श्री रामलीला समिति गढ़ा से श्री अशोक मनोध्याय विजन जबलपुर से राजेंद्र सिंह, के.के.नायकर,डॉ विनोदबाजपेई, मृगेंद्र नारायण सिंह,डॉ मकबूल अली कादरी,मनोज कुमार शुक्ल,ध्रुव कुमार गुप्ता,इंजी.जी वी अग्रवाल, पुरूषोत्तम भट्ट, मनोहर सोनी,एडवोकेट पुर्णजीत गुप्ता, सहित नगर के सभी साहित्यकारों की उपस्थिति रही, कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर विनोद नयन डॉ.विनीता पाण्डेय ‘विनीत’ एवं डॉ.मुकुल तिवारी ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ.रानू रूही द्वारा किया गया।

Previous articleनगरवासी मिलजुलकर मनाएंगे गुरुनानक जयंती
Next articleझूलेलाल जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग