आज दिनांक 31/10/2025 शुक्रवार को विजन जबलपुर संस्था के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा दीपावली मिलन एवं संकल्प समारोह रोटरी क्लब ,सिविल लाइन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नागरिकों ने भिक्षु रहित शहर बनाने एवं नन्हे मुन्ने बालक- बालिकाओं को भिक्षा से मुक्त कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का संकल्प लिया। संकल्प लिया और इस पर अगले सप्ताह से *दीनबंधु*अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया।
इस समारोह के अवसर पर शहर की प्रमुख संस्थाएं गढ़ा रामलीला समिति, मंचदीप,प्रसंग एवं मिलन संस्था को भी सम्मानित किया गया ।
समाज सेवा के क्षेत्र में इस अवसर पर श्रीमती मिताली बनर्जी ,प्रेसिडेंट रोटरी क्लब का सम्मान किया गया एवं गरीबों की सेवा हेतु आशीष राव, मंडल अध्यक्ष को सम्मान प्रदान किया गया । आज के इस कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में श्री सुनील कुमार चौरसिया पूर्व अध्यक्ष ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड उपस्थित थे । साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंडल अध्यक्ष श्री आशीष राव, पार्षद श्री श्याम कनौजिया ,अशोक मनोध्या, मथुरा प्रसाद उत्साही ,विनोद नयन एवं केके नायकर जी ,श्याम सुंदर चौबे, कंधी लाल, के वी एस चौहान, श्रीमती पूनम प्रसाद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रोहाणी जी ने विजन जबलपुर के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा राष्ट्र एवं समाज के उत्थान में किए जा रहे कार्यों हेतु बधाई दी।








