नर्मदापुरम/प्रतिवर्षानुसार जिले में वर्ष 2025 में भी 03 नवम्बर से 06 नवम्बर तक बांद्राभान मेले का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेले में अस्थाई चिकित्सालय / प्रदर्शनी लगाई जायेगी। तत्संबंध में सीएमएचओ डॉ नरसिंह गेहलोत द्वारा बांद्राभान मेले में 3 पालियों में चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ की मय जीवनरक्षक औषधियों के साथ ड्यूटी लगाई गई है। मेला प्रभारी डॉ सृजन सेंगर, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर सामु स्वास्थ्य केन्द्र डोलरिया के मार्गदर्शन में समस्त अधिकारी / कर्मचारी निर्धारित समयानुसार उपस्थित रहकर आम जनता को चिकित्सा सुविधा प्रदान करेंगे। स्थानीय प्रभारी स्वास्थ्य सुपरवाइजर टीम के साथ मेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त जल स्त्रोत एवं हेंडपम्पों का जल शुद्धिकरण कार्य करेंगे। आपातकालीन स्थिति के लिए 02 एम्बुलेन्स (108) 24 घण्टे मेला स्थल पर उपलब्ध रहेगी।






