नर्मदापुरम में 1 नवंबर को होगा भव्य दीपोत्सव: सेठानी घाट पर जलेगी दीपमाला

Join Us

नर्मदापुरम/श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास भोपाल के निर्देशानुसार जिले की पवित्र नदियों/सरोवरों के घाट पर दीपावली के पावन अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिले में यह आयोजन 1 नवंबर 2025 को स्थानीय सेठानी घाट पर किया जाएगा। कार्यक्रम में दीपोत्सव के लिये प्रभारी मंत्री, सांसद/विधायकगण / नगरपालिका अध्यक्ष अन्य गणमान्य अतिथियों तथा आम जनता के लिये आमंत्रण आयोजन स्थल की साफ-सफाई एवं सुरक्षा के लिए मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम श्री हिमांशु जैन ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नर्मदापुरम श्री रंजीत ताराम को संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया है। जारी आदेशानुसार श्री जैन ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए अन्‍य अधिकारियों को भी दायित्‍व सौंपे है। जिसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम को कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण साफ सफाई व्यवस्था, बटुको द्वारा पवित्र नदी तट पर संध्या आरती, लाईट, साउण्ड एवं टेंट व्यवस्था, एवं नाव एवं ड्रोन द्वारा वीडियों ग्राफी व फोटोग्राफी का दायित्‍व सौंपा है। इसी तरह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम को कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्रीरामचंद्र जी की 50 फीट तक की रंगोली तैयार करवाना, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम को कार्यक्रम स्थल पर यातायात व्यवस्था / पार्किंग/सुरक्षा व्यवस्था, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम को स्थानीय कलाकारों द्वारा भगवान श्रीरामचंद्र केंद्रित भजन संध्या का आयोजन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नर्मदापुरम को घाट पर 10,000 से 1,00,000 तक दीप प्रज्जवलित एवं प्रभारी मंत्री, सांसद/विधायकगण/नगरपालिका अध्यक्ष अन्य गणमान्य अतिथियों तथा आम जनता के लिये आमंत्रण कार्ड प्रिंट एवं वितरण कराना, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा नर्मदापुरम को कार्यक्रम स्थल पर चूना डालकर सेक्टर निर्धारित करने का दायित्‍व सौंपा है। तथा जिला समन्वयक जन अभियान, नगरपालिका नर्मदापुरम, एनआरएलएम ज.पं. नर्मदापुरम, जिला शिक्षा अधिकारी/डीपीसी, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जनपद पंचायत नर्मदापुरम दीप प्रज्‍जवलन में सहयोग करेंगे।

Previous articleमतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 हेतु प्रशिक्षण आयोजित
Next articleबांद्राभान मेला में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं हेतु लगाई गई ड्यूटी