नर्मदापुरम/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम श्री ललित कुमार डेहरिया ने बताया कि संचालनालय महिला एवं बाल विकास मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार नर्मदापुरम जिले में देवउठनी ग्यारस और अन्य विवाह मुहूर्तों के अवसर पर बाल विवाह रोकने के लिए लाडो अभियान के तहत परियोजना स्तर एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम श्री डेहरिया ने बताया कि बाल विवाह की सूचना जिला स्तर पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सहायता नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 181 एवं जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नम्बर (वन स्टॉप सेंटर) श्रीमती प्रतिभा वाजपेयी, प्रभारी प्रशासक 07574-252251, 8319517190 पर उपलब्ध कराई जा सकती है।
इसके अलावा, परियोजना स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं जिसमें श्री अनिल कुमार चौधरी परियोजना अधिकारी बनखेडी दूरभाष नम्बर 9588443053 एवं 07574-528343, श्री अनिल कुमार चौधरी परियोजना अधिकारी पिपरिया 9588443053 एवं 07574-224963, श्रीमती जसिंता तिग्गा परियोजना अधिकारी सोहागपुर 9424437438 एवं 07574-278144, श्रीमती सुषमा चौरसिया परियोजना अधिकारी माखन नगर 7999584492 एवं 07574-259349, श्री प्रमोद गौर परियोजना अधिकारी मबावि नर्मदापुरम ग्रामीण 9893611099 एवं 07574-254148, श्रीमती प्रीति यादव परियोजना अधिकारी नर्मदापुरम शहरी 9893310130 एवं 07574-250469, श्रीमती दीप्ति शुक्ला प्रभारी परियोजना अधिकारी इटारसी 7974144824 एवं 07572-266434, श्री योगेश घाघरे परियोंजना अधिकारी मबावि केसला 8989150789 एवं 07574-272272 तथा श्रीमती रेखा यदुवंशी प्रभारी परियोजना अधिकारी सिवनीमालवा 07574-225333 नम्बर पर बाल विवाह की सूचना लपब्ध कराई जा सकती है।
ग्राम स्तर पर भी आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, ग्राम पंचायत भवन और पुलिस चौकी में बाल विवाह की सूचना दी जा सकती है।






