भोपाल(ए)। राजधानी के मिसरोद थाना इलाके में शनिवार की रात अज्ञात बदमाशो ने पेसिफिक ब्लू रहवासी सोसायटी को अपना निशाना बनाकर तीन ब्लॉकों के पांच फ्लैटों के ताले चटकाकर लाखो का माल चोरी कर लिया। बदमाशो की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें 3 से 4 संदिग्ध युवक चोरी करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार बदमाशो ने बी-02 ब्लॉक में अरविंद कुमार गुप्ता के फ्लैट नंबर 103 और विकास खरे के फ्लैट नंबर 104 सहित सी-3 ब्लॉक में नीरज मीना के फ्लैट नंबर 201, अनुमेहा जैन के फ्लैट नंबर 202 और राघवेंद्र पांडे के फ्लैट नंबर 303 में चोरी की हैं। बताया गया है की फरियादी राकेश कटारे(45) निवासी इंडस टाउन फेस-3, मिसरोद ने पुलिस को बताया कि वे सोसायटी में मेंटेनेंस का काम करते हैं। शनिवार को सोसायटी के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने उन्हें फोन कर कॉलोनी की रेलवे पटरी की तरफ की दीवार के तार कटे हुए होने की जानकारी देते हुए सीसीटीवी कैमरे चेक करने को कहा। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे, तो उसमें 3-4 अज्ञात युवक रात करीब दो बजे कॉलोनी में घुसते नजर आए। बाद राकेश सोसायटी के रहवासियों के साथ मौके पर पहुंचे चैक करने पर पता चला की ब्लॉक बी-02, बी-03 और सी-3 के फ्लैटों के ताले टूटे पड़े और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। फ्लैट मालिक अरविंद गुप्ता और विकास खरे त्योहार मनाने परिवार सहित अपने गांव गए थे, चोरी अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी समेट कर ले गये है। जबकि अन्य तीन फ्लैटों में केवल सामान अस्त-व्यस्त मिला, लेकिन कोई कीमती चीज नहीं चोरी हुई। बताया गया है की जिन फ्लैटो के ताले तोड़े गये है, वहॉ रहने वाले परिवार दीपावली के कारण बाहर गए थे। फिलहाल चोरी गई सामान की पूरी जानकारी और कीमत का खुलासा नहीं हो सका है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है।








