जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं

Join Us

 जनसुनवाई में 127 आवेदन प्राप्त हुए
भोपाल,(ए.)। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में एडीएम अंकुर मेश्राम ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 127 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एडीएम श्री मेश्राम ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Previous articleमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को एसआईआर की दी गई विस्तृत जानकारी
Next articleतार काटकर कॉलोनी में घुसे बदमाशो ने पॉच फ्लैटो से चुराया लाखो का माल