नर्मदापुरम। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ की बैठक कलेक्टर के साथ हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों के खेत में धान की पराली निष्पादन के लिए 90 प्रतिशत सब्सिडी पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएं जिससे कि किसान धान की पराली समुचित प्रबंधन कर सके और खेत में आग लगाने से बचा जा सके। खाद्य एवं बीज की रवि सीजन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए। जिससे कि किसान लाइन से बच सकें एवं सेवा सहकारी समिति के माध्यम से इनका वितरण किया जाए। धान खरीदी केंद्र अधिक बनाएं जाएं नानपा से कुल्हड़ा मार्ग का निर्माण कार्य किया जाए। इटारसी कृषि उपज मंडी में धर्म कांटे एवं पेयजल शौचालय की व्यवस्था की जाए जिससे कि किसानो की परेशानी दूर हो सके। कलेक्टर ने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया है। बैठक में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राकेश गौर दिनेश मीणा गणेश गौर विजय मालवीय सुशील गौर अभिषेक गौर उमाशंकर यादव पवन गौर मोहन यादव आदि उपस्थित रहे।






