नई दिल्ली (आरएनएस )। इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने यमुनानगर में अपने नवीनतम फर्टिलिटी क्लिनिक का उद्घाटन किया है, जिससे हरियाणा में फर्टिलिटी केयर को अधिक सुलभ, किफायती और भरोसेमंद बनाने की प्रतिबद्धता को मजबूत मिली है। यह नया क्लिनिक फर्स्ट फ्लोर, मिडपॉइंट बिल्डिंग, प्यारा चौक, यमुनानगर में आरम्भ किया गया है। यह क्लिनिक रिप्रोडक्टिव हेल्थ केयर सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस उद्घाटन समारोह में यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम की महापौर सुमन बहमनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इन्दिरा आईवीएफ देहरादून और चंडीगढ़ की ज़ोनल क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. रीमा सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा यमुनानगर सेंटर हेड डॉ. शिखा समारोह में शामिल रहे। इन्दिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि हम मानते हैं कि फर्टिलिटी उपचार को भौगोलिक या आर्थिक सीमाओं में सीमित नहीं होना चाहिए। यमुनानगर सेंटर के उद्घाटन के साथ हमारा लक्ष्य रिप्रोडक्टिव केयर को अधिक किफायती और सुलभ बनाना है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि टियर-2 और टियर-3 शहरों के परिवारों को महानगरीय क्षेत्रों के समान गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त हो सके। मुख्य अतिथि : यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम की महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि इस क्लिनिक की शुरूआत हमारे शहरवासियों के लिए फर्टिलिटी केयर को सुलभ बनाकर उनके करीब लाती है। यह केवल हेल्थकेयर सेवा नहीं है, बल्कि उन दम्पतियों को आशा और सुविधा प्रदान करने का प्रयास है जो परिवार पूरा करने का सपना देख रहे हैं। मार्च 31, 2025 तक भारत में 169 क्लिनिकों के नेटवर्क के साथ, इन्दिरा आईवीएफ का यह नया यमुनानगर सेंटर रिप्रोडक्टिव केयर तक पहुंच को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह विस्तार विभिन्न प्रकार की आबादी की जरूरतों को पूरा करने, समय पर जानकारी देने और फर्टिलिटी हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा।








