नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली तैराकों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Join Us

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

विद्यालय के निदेशक सहित स्कूल स्टाफ और खेलप्रेमियों ने दी शुभकामनाएं

नर्मदापुरम। नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभाशाली तैराकों ने अपनी मेहनत लगन और अदम्य आत्मविश्वास के बल पर जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने न केवल अपनी व्यक्तिगत प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि विद्यालय की खेल संस्कृति और अनुशासन का भी परिचय दिया। अंडर.14 गर्ल्स वर्ग में ’सौम्या बमनिया’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान,100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान,200 मीटर फ्रीस्टाइल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सबका दिल जीत लिया।

अंडर.17 गर्ल्स वर्ग में ’गरिमा साहू’ ने अपनी अद्भुत तैराकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान,100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान,50 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। अंडर.17 बॉयज़ वर्ग में ’तनमय बमनिया’ ने अपनी शक्ति और संतुलन के साथ 200 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान,400 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान,100 मीटर फ्रीस्टाइल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।

विद्यालय के निदेशक मनीष अग्रवाल, प्राचार्य इमरान खान कोऑर्डिनेटर श्रीमती श्वेता शुक्ला एवं खेल कोच रजत सोनी ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने यह विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएँगे और विद्यालय तथा नगर का नाम रोशन करेंगे। नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल सदैव विद्यार्थियों को खेलों और सह.पाठ्यक्रम गतिविधियों में प्रोत्साहित करता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

Previous articleराष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
Next articleफल एवं सब्जी के ठेले वाले मार्ग अवरूद्ध करेंगे तो प्रति दिन लगेगा 500 रुपए का जुर्माना