नर्मदापुरम। नर्मदापुरम कला जगत के द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला अनूठा कार्यक्रम किस्सागोई का आयोजन पिछले अनेक वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रसिद्ध व्यक्तित्व को आमंत्रित कर उनके जीवन में घटित हुई अनेक किस्सा को उनके शब्दों में कहा सुना जाता है। इस दौरान उनके परिचित मित्र गण परिजन उन्हें उनके जीवन काल के कुछ संस्मरण भी याद दिलाते हैं। जिससे एक अलग ही अपनेपन का एहसास होता है। इस बार आज 25 अगस्त को नर्मदांचल के प्रसिद्ध साहित्यकार वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश वाजपेयी जी का किस्सागोई कार्यक्रम केसरिया गार्डन एसपीएम गेट नं. 1 के समीप अपरान्ह 3 बजे से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शहर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इस आयोजन में नर्मदापुरम कला जगत के नमन तिवारी, डाक्टर संतोष व्यास व अन्य साथीगण बहुत मेहनत के साथ तैयारी करते हैं।







