प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बुरे हाल

Join Us

प्रशासनिक कु प्रबंधन से सड़कों का नहीं हो रहा सुधार

नर्मदापुरम। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा देश को सौगात के रूप में दी गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना वैसे तो आम ग्रामीण जनों के लिए वरदान साबित हुई है। लेकिन प्रशासनिक कु प्रबंधन के कारण आम ग्रामीण इन सड़कों का वैसा सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं जैसा की योजना कारों की इच्छा थी इन सड़कों पर भारी परिवहन के कारण इनका जल्दी खराब होना एक आम आम समस्या है वही गारंटी पीरियड में प्रशासनिक कु प्रबंधन के कारण इन सड़कों का सुधार कार्य न हो पाना एक समस्या बना हुआ है पिछले दिनों भारतीय किसान संघ के आंदोलन के दौरान प्रशासन से भी मांग की गई है कि जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों का एक सर्वे कार्य कराया जाए और गारंटी पीरियड में क्षतिग्रस्त सड़कों को ठेकेदार के माध्यम से उन का सुधार कार्य करवाया जाए यही नहीं संगठन की मांग है कि गारंटी पीरियड के पश्चात क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण प्रस्ताव जल्द से जल्द शासन को भेज कर उन सड़कों का पुनर्निर्माण करवाया जाए भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री लाला पटेल ने जानकारी देते हुए बतलाया कि वर्तमान में ग्राम ब्यावरा से नेटा या पहुंच मार्ग सीसी रोड मात्र 3 वर्ष पहले ही बना है जो क्षतिग्रस्त हो गया है शिकायत करने पर विभागीय अधिकारियों द्वारा ठेकेदार को निर्देशित करने पर सुधार कार्य प्रारंभ किया गया है लेकिन वह चींटी की गति से चल रहा है और उनकी कार्यप्रणाली इस प्रकार की है जो दुर्घटनाओं को जन्म देने वाली है उन्होंने मांग की है कि उक्त मार्ग का सुधारीकरण जल्द से जल्द संपन्न किया जाए जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का लाभ मिल सके।

Previous articleत्योहार मनाने के बाद फिर शुरू हो रही खरीफ सीजन की फसल कटाई
Next articleजिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में होगी ट्रायल, 26 अक्टूबर पंजीयर जरूरी