जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में होगी ट्रायल, 26 अक्टूबर पंजीयर जरूरी

Join Us

सीहोर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी दिनों में होने वाली ट्रायल के लिए पंजीयन 26 अक्टूबर तक अनिवार्य किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय के निर्देश पर एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी और वीरु वर्मा ने ट्रायल संबंधित कमेटी का गठन किया है।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि जिला स्तरीय टीम के लिए अंडर-14, अंडर-18, अंडर-23 और सीनियर टीम के लिए ट्रायल होना है। ट्रायल में पंजीजन के लिए 26 अक्टूबर अंतिम तिथि है। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और भोपाल संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के अनेक मैचों का आयोजन बीएसआई मैदान होने जा रहा है। इन मैचों में खेलने के लिए एसोसिएशन में पंजीकृत खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा आगामी दिनों में होने वाली ट्रायल के पहल पंजीयन होना अनिवार्य किया गया है। इच्छुक खिलाड़ी अपने दस्तावेज लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते है।

Previous articleप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बुरे हाल
Next articleबीएसआई मैदान पर खिलाडिय़ों ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित