-मक्का निकाल रहे किसान, नई उपज आने में लगा एक सप्ताह
नर्मदापुरम। डोलरिया। इस बार लगातार वर्षा के कारण खरीफ की बोनी तथा फसल कटाई दोनों में बिलंब हुआ है। इस कारण अभी बहुत कम ही किसानों ने खरीफ की फसल की कटाई की है। कई किसानों की तो फसल ही खराब हो गई थी। फसल कटाई में ब्रेक लगने के बाद दीपावली और भाई दूज का पर्व मनाने के बाद अब फिर फसलों की कटाई शुरू हो गई है। अभी तो काफी मात्रा में धान कटने को बची है। कुछ किसानों की हो चुकी है। वहीं कुछ किसान अब कटाई करना आरंभ करेंगे। किसान सुदीप गौर व लखन गौर ने बताया कि इस बार किसानों ने धान के साथ मक्का की फसल लगाने में ध्यान लगाया था। मक्का कट गई धान कट रही है। उन्होंने बताया कि कुछ किसानों की दोनों फसल में नुकसान हुआ है। पहले कुछ किसानों की एक फसल खराब हो जाती थी तो दूसरी बच जाती थी। इस कारण दूसरी फसल से उम्मीद कर लेते थे लेकिन इस बार अनेक किसानों को नुकसान हुआ है। अब रबी मोैसम की बोनी का वक्त आ गया है। उसमें नगद में खाद बीज लेना है। किसान के सामने आर्थिक संकट है।






