दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने बदली पारे की रफ्तार

Join Us

नर्मदापुरम। बीते चार दिनों से रात के समय हल्की ठंड का असर होना प्रारंभ हो गया है। लेकिन बीती रात से हवाओं का रूख बदलने से पारे की चाल में भी कुछ बदलाव होने लगा है। जिससे रात में बढ़ रही ठंड से हल्की राहत मिल रही है। दीपावली के बाद से ही एक दो दिन में ही ठंड का असर होने लगा है। बदलते माैसम के असर से बच्चों आैर बुजुर्गों में परेशानी बढ़ने लगी थी। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं के रूख में बदलाव के कारण तापमान भी थोड़ा बढ़ा है। हवा की गति इन दिनों 4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। जिससे मौसम में हल्की सी गर्माहट आने लगी है। उन्होने बताया कि एक दो दिन में फिर से ठंड बढ़ने की संभावना बन रही है।

Previous articleनहाय खाय से शुरू होगा छट पूजन का शुभारंभ
Next articleत्योहार मनाने के बाद फिर शुरू हो रही खरीफ सीजन की फसल कटाई