अपनी संतान के भले के लिए मारने-पीटने से पीछे मत हटिए-साध्वी प्रज्ञा सिंह

Join Us

भोपाल(आरएनएस)।भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मनमर्जी से दूसरे धर्म में शादी करने वाली लडकियों को लेकर उनके माता-पिता को कंट्रोल रखने की सलाह दी है।सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में प्रज्ञा ठाकुर कह रहीं हैं अगर हमारी लडकी किसी विधर्मी के यहां जाने का प्रयास करती है तो उसकी टांगे तोडने में भी कसर मत छोडना। क्योंकि जो संस्कारों से नहीं मानती, जो बातों से नहीं मानती है, उसको ताडना देनी पडती है।प्रज्ञा वीडियो में कह रही हैं, अपनी संतान है उसके भले के लिए यदि आपको मारना-पीटना पड़े तो उसमें भी पीछे मत हटिए। क्योंकि माता-पिता जब बच्चों को प्रताडना देते हैं तो बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए देते हैं। उनको टुकडों में कटने मरने के लिए नहीं देते।प्रज्ञा ने कहा, जब एक बिटिया पैदा होती है तो माताएं प्रसन्न हो जाती हैं और कहती हैं हमारे घर में लक्ष्मी, सरस्वती आई हैं। सब लोग बधाई देते हैं। लेकिन, जब वो बडी होती है तो मियाइन बनने के लिए चल देती है। ऐसी बच्चियां जो हठी हैं, जो संस्कारों को नहीं मानती, माता-पिता की बात नहीं मानती, बडों की इज्जत नहीं करती और घर से भागने को तैयार हैं। उनके लिए सतर्क रहो, जागते रहो और ऐसी लडकियों को मारकर, पीटकर समझाबुझा कर प्यार से, डांटकर जैसे भी हो लेकिन, घर से जाने मत दो। ये आपको सीखना पड़ेगा और आपको ये प्रतिबंध लगाने पड़ेंगे।

Previous articleपांच साल की मासूम को अगवा करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleमजदूर ने नाबालिग से 10 दिनो तक किया दुष्कर्म, फिर छोडक़र भाग गया