– उसके पीछे पहुंची किशोरी ने सारंगपुर में दर्ज कराई एफआईआर
भोपाल(ए)। मजदूरी करने वाला युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी को गोविंदपुरा इलाके में ले जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 10 दिन तक वह अलग-अलग स्थानो पर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद वह किशोरी को छोडक़र सारंगपुर चला गया। उसके पीछे किशोरी भी वहां पर पहुंची और राजगढ़ जिले के एक थाने में शिकायत कर दी। स्थानीय पुलिस आरोपी के खिलाफ जीरो पर कायम कर केस डायरी शनिवार को भोपाल पुलिस को भेज दी। इसके आधार पर मिसरोद पुलिस ने आरोपी के दुष्कर्म का मामाल कायम कर लिया है।मिसरोद पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी मूलत: बालाघाट जिले की रहने वाली है। वह अपने माता-पिता के साथ मजदूरी करने के लिए भोपाल आई थी। यहां पर वृंदावन गार्डन के पास काम करने के दौरान वह मोनू मरावी नाम के युवक के संपर्क में आ गई। दोनों की बीच बातचीत होने लगी, आरोप है की मोनू ने उससे नजदीकियां बढा़ते हुए इसी महीने एक अक्टूबर को घुमाने के बहाने गोविंदपुरा इलाके में ले गया। यहां एक निर्माणाधीन स्कूल में उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दस दिन तक अलग-अलग स्थानों पर वह उसके साथ ज्यादती करता रहा। नाबालिग को उसने शादी करने का झांसा दिया। तीन दिन पहले आरोपी किशोरी को वहीं छोडक़र सारंगपुर जिला राजगढ़ स्थित अपनी मौसी के घर चला गया। नाबालिग भी उसके पीछे-पीछे सारंगपुर पहुंच गई। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ, उसके बाद पीडि़ता नाबालिग ने वहां मोनू मरावी के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करा दिया।
दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को 3 साल की जेल
भोपाल(ए)। शहर के निशातपुरा थाना इलाके में जुलाई 2022 में हुई दहेज हत्या के गंभीर मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने पर आरोपी पति कैलाश तंवर को दोषी करार देते हुए 3 साल की सजा सहित 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश नीलू संजीव श्रृंगी ऋषि की कोर्ट ने सुनाया है। जानकारी के अनुसार आरोपी कैलाश तंवर और मृतका की शादी 6 मई 2021 को हुई थी। 15 जुलाई 2022 को विवाहित ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसकी सूचना मृतका के जेठ ने पुलिस को दी थी। शुरुआती जॉच में परिवार वालो ने पुलिस को बताया की हादसे के दिन सुबह करीब 11:30 बजे मृतका दुकान में गई और अंदर दरवाजा बंद कर लिया। परिवार वालों ने उसे खोलने की कोशिश की, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तब दुकान का शटर उठाने पर मृतका का शरी फांसी के फंदे पर लटका नजर आया।








